ऑक्सीजन की समस्या दूर करने के लिए डीएम से मिले रवि गुप्ता

लखीमपुर खीरी , 165

लखीमपुर खीरी। आज जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी विजय ढुल्ल साहब का पलिया नगर में आगमन हुआ समाजसेवी रवि गुप्ता पहुंचे जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी महोदय के पास और ऑक्सीजन को लेकर जो भारी परेशानी चल रही है क्षेत्र में उसकी जड़ से किल्लत दूर करने के लिए पलिया पूरे क्षेत्र की अन्य समस्याएं भी बता कर व विशेषकर ऑक्सीजन की समस्या दूर करने के लिए रवि गुप्ता ने डीएम साहब से निवेदन किया जिस पर डीएम साहब ने आश्वासन दिया है कि उनके स्तर से कार्य शुरू हो गया है वह जल्द ही ऑक्सीजन की समस्या को दूर कर देंगे और आवश्यकतानुसार सभी मरीजों को ऑक्सीजन प्राप्त होगी। रवि गुप्ता ने  डीएम साहब द्वारा दी गई परमिशन के लिए भी सभी पलिया नगर व क्षेत्र वासियों की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि उनके परमिशन देने के बाद ही सैकड़ों लोगों को ऑक्सीजन देकर उनके जीवन को बचाया जा सका है डीएम साहब ने हर प्रकार से सहयोग करने की बात कही, निश्चित ही  सभी पलिया नगर व क्षेत्र वासियों के लिए यह खुशी की बात है , रवि गुप्ता द्वारा किए गए इस प्रयास के बाद अब शायद पलिया नगर व  क्षेत्र में ऑक्सीजन की किल्लत से ईश्वर की कृपा से अब किसी की जनहानि ना हो ऐसी उम्मीद जताई जा रही है ,मौके पर एसडीएम महोदय, सीओ साहब, पलिया एवं तहसीलदार महोदय,  कोतवाली प्रभारी पलिया, चैकी इंचार्ज , समेत भारी फोर्स भी मौजूद रहा।


जरूरतमंदों को दिए लंच पैकेट
लखीमपुर खीरी। अंजुमन गुलामान ए सरकार ए दोआलम स.अ.व. मरकजी कमेटी ने लॉक डॉउन के मद्देनजर बृहस्पतिवार को जरूरतमंदों के लिए खाने का इंतजाम किया। शहर के विभिन्न जगहों पर पहुंचकर लोगो को लंच पैकेट बांटे। कमेटी के लोगों ने कहा कि लोगों की सेवा करने से बेहतर ईद और कैसे मनाई जा सकती है। कहा कि अल्लाह ने इस बार अपने बंदों को मदद का हुक्म दिया है। हम खुशनसीब हैं कि हम इस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। कमेटी के लोगों ने विभिन्न जगहों पर पहुंच कर लोगों को लंच पैकेट दिए। साथ ही उनके हाथ भी सेनेटाइज करवाए। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने, सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने, दो गज की दूरी रखने का भी सुझाव दिया। इस मौके पर नायब सदर मुनीर अहमद, जुबेर अहमद उर्फ राजू, खजांची मकसूद अहमद बरकाती, सेक्रेटरी हसीब खान उर्फ अय्या, रुखसार व शादाब मौजूद रहे।

कोरोना पीड़ित दुल्हन का शादी के जोड़े में ही हुआ अंतिम संस्कार
दूल्हे की हालत भी खराब
लखीमपुर खीरी। कोरोना अब तक कई परिवारों को समूल नष्ट कर चुका है तो कई की जिंदगियां तबाह कर दी हैं। इस बीच शादी करने वाले कई नये-नवेले जोड़े भी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दुनिया को अलविदा कह चुके हैं तो कई जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जनपद स्थित खमरिया-खीरी में भी नये-नवेले जोड़े की जिंदगी उजड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पिछले 30 अप्रैल को शोभित और रूबी की शादी हुयी थी। ससुराल पहुंचते ही दुल्हन रूबी को तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने लगी तो शोभित के परिवार ने दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया। 10 दिनों तक अस्पताल में बहुत गंभीर हालत में रहने के बाद रूबी ने जिंदगी को अलविदा कह दिया। अब दूल्हा शोभित भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है, उसकी हालत बहुत गंभीर बनी हुयी है। शादी इस जोड़े के लिए जिंदगी का सौदा बन गया। मीडिया में आई जानकारी के मुताबिक लखीमपुर-खीरी के खमरिया क्षेत्र के ईशवारा गांव के महेंद्र कटियार के बेटे शोभित कटियार की बारात 30 अप्रैल को क्षेत्र के चकई गांव निवासी कामनाथ वर्मा के घर गई थी। एक मई को शोभित अपनी दुल्हन रूबी को विदा कराकर अपने घर ले लाया। विदाई वाले दिन ही ससुराल पहुंचते-पहुंचते रूबी को तेज बुखार हो गया और सांस लेने में बहुत तकलीफ होने लगी। हालत बिगड़ती देख शोभित और उसके परिजनों ने रूबी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां 10 दिनों तक रूबी बजाय ठीक होने के दिन-ब-दिन और बुरी स्थिति में पहुंच गयी। कहा जा रहा है कि रूबी को दवा और ऑक्सीजन भी ठीक से नहीं मिल पायी, और नई नवेली दुल्हन अपनी जिंदगी शुरू करने से पहले ही जंग हार गयी।    परिजनों का कहना है कि शोभित की भी हालत गम्भीर बनी हुई है। शोभित अपनी नई-नवेली दुल्हन रूबी की तीमारदारी में लगा था, इसलिए उसे भी बुखार और सांस लेने की तकलीफ होने लगी।


धूमधाम से ईद न मना पाने का गम
मोहम्मदी-खीरी। इस वर्ष ईद कैसे मनाऐगे हम कोरोना संक्रमण ने झकझोर के रख दिया। हर तरफ हाहाकार मचा है। पूरा देश अजब से संकट में है। वैसे तो ईद की खुशी हम हमेशा मनाते रहे। हम सिवईया खाते-खिलाते रहे जाते थे। घूम कर दोस्तों के यहाँ और उनको भी घर पर बुलाते रहे। मोहम्मदी के वरिष्ठ पत्रकार अब्बास नकवी की कलम से निकले अल्फाज है। जो हकीकत को बयां करते हैं। हालात बहुत ही ख़राब है। शायद ऊपर बाला भी बहुत नाराज है। जो दूसरी बार ईद की नमाज घर पर ही अदा करनी पड रही है। इस कोरोना ने ढाया है ऐसा सितम।
इस वर्ष ईद कैसे मनाऐगे हम।
कैसे कपडे बनाऐगा अबके कोई।
कोई खुशिया मनाऐगा अबके कोई। इस ववा से निकलने लगा सबका दम। इस वर्ष ईद कैसे मनाऐगे हम। कहते हैं उपर वाला जैसे में रखेगा वैसे में रहना पड़ेगा। आप सब जनपद वासियों से अपील है कि दो गज की दूरी, मास्क जरूर लगाऐ। किसी से हरगिज से भी गले न मिले। अपने परिवार में ईद मनाए। न कही जाए न किसी को बुलाए। क्योंकि जरा सी चूक बहुत बड़ी मुश्किल में डाल सकती है। ईद की खुशियां खुशियां रहे गम में तब्दील न हो हम सब सलामत रहे। ईद हर वर्ष आएगी। यह गम की छट जाएगी। फिर ईद मिलेगे। फिर मस्जिदे रोशन होंगी। यह जो विरानगी हम सबको डस रहीं है। यह गायब हो जाएगी क्योंकि यह भी सच है। गम के बाद खुशी आती है। हम सब स्वस्थ रहें स्वच्छ रहें घर पर रहे शासन प्रशासन का सहयोग करें। हमारी सतर्कता हमें इस मुश्किल घड़ी से निकालकर एक अच्छे माहौल मे लाएगी फिर ईद मनाएंगे।

पहचान नहीं मदद की है ख्वाहिश
लोगों की मदद कर रहीं दो गुमनाम सहेलियां
लखीमपुर-खीरी। जिले के लोगों को गर्व है दो गुमनाम गरीब सहेलियों पर जो बगैर फोटो खींचवाये और अपना नाम करें गरीबों की मदद कर रही हैं । कल शहर में सामान्य सी दिखने वाली दो गुमनाम सहेलियां एक झोले से लंच पैकेट निकाल कर लोगों को बांट रही थी। जब उनसे पूछा गया कि आप क्या किसी संस्था या किसी संस्थान से जुड़ी हैं तो उनका कहना था कि नहीं हम दोनों सहेलियां हैं। यह हमारी दीदी हैं जो एक स्कूल में आया का काम करती थी। हम एक कपड़े के शोरूम पर काम करते थे। हम लोगों को मालिकों द्वारा यह कहकर घर पर बिठा दिया गया कि अभी काम नहीं है जब काम होगा तब आना। तो हम लोग घर बैठ गए। एक दिन हम लोगों ने सोचा जब हम गरीब लोगों का यह हाल है तो हमसे गरीब लोगों का क्या हाल होता होगा। इसी को देखते हुए हम दोनों लोगों ने आपस में बात की और हम लोगों के पास बचत का 12 हजार रुपया रखा था जिससे हम लोगों ने घर पर ही लंच पैकेट बनाने शुरू कर दिए और लोगों को बाँट रहे हैं । जब हमने उनकी तस्वीर और उनका नाम जानने की कोशिश की तो उन्होंने कैमरा बंद कर लेने का निवेदन किया।  नाम ना बताते हुए आगे निकलते चली गईं। फिलहाल इनकी सेवा में ब्याज की कमाई, हेराफेरी, चन्दे, या किसी के हक का अंश शामिल नही है। शायद सच्ची समाजसेवा इसी को कहते हैं।

उमर फारुकी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया
लखीमपुर खीरी। मुशायरे की दुनिया का आल इंडिया स्तर का एक बेहतरीन संचालक व उम्दा शायर उमर फारुकी के निधन पर एक शोक सभा  बज्म सागरे अदब लखीमपुर के द्वारा डा0 मोहम्मद शफी सीतापुरी के निवास पर हुई। जिसमें आए हुए शायरों और कवियों ने शोक व्यक्त किया। इस मौके पर डाक्टर मोहम्मद शफी सीतापुरी व डाक्टर अखलाक ने बताया कि बहुत ही जिंदा दिल इंसान थे। जिनकी जिनकी जितनी तारीफ की जाए कम है। नौजवान शायर इलियास चिश्ती ने बताया उमर फारुकी ने मुशायरे की शुरुआत  लखीमपुर के राम लीला  मुशायरे से कि थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में यह बात कही थी। इस तरह उनका जाना बहुत अफसोस की बात है। कदीर लखीमपुरी ने बताया बहुत ही उम्दा इंसान के साथ साथ बेहतरीन शायर थे। नफीस वारसी, बशर हरगामी, कमलेश कुमार दीक्षित,कंटक लखीमपुरी, फारूक सरल, विजय शुक्ल, विकास सहाय, उमर हनीफ, नसीम सीतापुरी,अमित कैथ्वार, सुरेश सौरभ, फसीह जाफरी व मधुकर शैदाई समेत आदि लोगों ने शोक व्यक्त किया है।


प्रशासन ने निजी चिकित्सालयों को उपलब्ध करायी ऑक्सीजन
लखीमपुर खीरी। खीरी पर ऑक्सीजन की कमी के बादल पूरी तरह से छटने लगे। पिछले हफ्ते ऑक्सीजन की कमी की किल्लत का शासन स्तर ने संज्ञान लिया गया। शासन ने जनपद खीरी को 8.5 मीट्रिक टन क्षमता का एक कैप्सूल अलॉट किया। जो सोमवार की देर रात जिले में जा पहुंचा। जिससे बाद लोगों ने राहत की सांस ली। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में सरकारी मशीनरी के सभी चिकित्सालयों के साथ ही निजी चिकित्सालयों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू हो गई। समाचार लिखे जाने तक जिला प्रशासन ने जिला चिकित्सालय कोविड चिकित्सालय जगसड, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिले के निजी चिकित्सालय मेहता मिलेनियम हॉस्पिटल, चित्रा हॉस्पिटल, सृजन हॉस्पिटल, वात्सल्य नर्सिंग होम, हाईवे ट्रामा सेंटर, तुलसी हॉस्पिटल, वन बीट हॉस्पिटल भीरा आयुष्मान चिकित्सालय भीरा सहित एसएसबी चिकित्सालय को भी उनकी आवश्यकता के अनुरूप ऑक्सीजन मुहैया कराई गई।


डीएम ने साफ-सफाई सैनिटाइजेशन फॉगिग की पड़ताल की
लखीमपुर खीरी। गुरुवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसपी विजय दुल ने पलिया पहुंचकर आंशिक लॉकडाउन के अनुपालन का जायजा लिया एवं संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने पलिया नगर के मुख्य मार्गों पर पैदल भ्रमण कर साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन व फागिंग अभियान की पड़ताल कर निर्देश दिया कि नगर निकाय अभियान चलाकर सभी गली-मोहल्लों में युद्ध स्तर पर सैनिटाइजेशन व फागिंग अभियान चलाएं। डीएम ने निर्देश दिए कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए, यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए। आवश्यकतानुसार कम्युनिटी किचन के माध्यम से इन्हें भोजन पैकेट की मुहैया कराए जाए।
डीएम-एसपी ने देखी सीएचसी की व्यवस्थाएं, दिए निर्देश
डीएम-एसपी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया का औचक किया। पूरे परिसर का सघन भ्रमण कर टीकाकरण व टेस्टिंग की अद्यतन स्थिति जानी, संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम के पूछने पर एमओआईसी डॉ वरुण ने बताया कि आज 140 व्यक्तियों की आरटीपीसीआर व 90 व्यक्तियों की एंटीजन टेस्टिंग हुई। जिसमें एंटीजेन से पांच व्यक्ति पॉजिटिव मिले। जिन्हें मेडिकल किट मुहैया कराई गई। सीएससी पर चार आरआरटी, पीएचसी पर एक-एक रैपिड रिस्पांस टीम सक्रिय व क्रियाशील है। वर्तमान में पलिया में 240 सक्रिय केस हैं। डीएम ने सीएचसी पर मेडिकल किट व ऑक्सीजन की उपलब्धता जानी। डीएम ने कहा कि जिले में ऑक्सीजन की कोई समस्या नहीं है, इसलिए सीएचसी पर ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे। सिलेंडर खाली होते ही उसकी तत्काल रिफिलिंग कराई जाए, यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने निर्देश दिए कि एंटीजन में पॉजिटिव व एंटीजन में नेगेटिव परंतु सिंप्टोमेटिक व्यक्तियों को तत्काल मेडिकल किट मुहैया कराई जाए। रैपिड रिस्पांस टीम में फील्ड मे एक्टिवेट होकर सक्रिय भूमिका अदा करें।
पलिया कोतवाली का निरीक्षण
डीएम-एसपी ने कोतवाली पलिया का औचक निरीक्षण कर थाने की विभिन्न पंजिकाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद पुलिस बल को निर्देश दिया कि सतर्कता और सावधानी के साथ अपने कार्य दायित्वों का निष्पादन करें। इस दौरान उपजिलाधिकारी डॉ अमरेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह मौजूद रहे।

 


ड्रग इंस्पेक्टर टीम ने मेडिकल प्रतिष्ठानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी
औषधि का लिया नमूना लिया
जांच व विश्लेषण हेतु भेजेगे राजकीय लैब
लखीमपुर खीरी। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार रावत में गोला में संचालित विभिन्न मेडिकल कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। जिससे मेडिकल कारोबारियों में हड़कंप मच गया। औषधि निरीक्षक सुनील कुमार रावत ने बताया कि मैसर्स हेल्पलाइन एवं मैसर्स आराधना मेडिकल एजेंसी पर छापेमारी की। जिसमें आराधना मेडिकल एजेंसी पर कोविड-19 से संबंधित औषधियों का क्रय विक्रय अभिलेख जांचा। वही एक संदेह के घेरे में आई औषध का नमूना सील मोहर कर जांच व विश्लेषण हेतु राजकीय विश्लेषक प्रयोगशाला सेक्टर-सी अलीगंज लखनऊ को प्रेषित किया जा रहा है। वही फुटकर औषधि विक्रय लाइसेंस हेल्पलाइन का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय महेश कुमार राठौर मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी में सैनिटाइजर का नमूना सील मोहर कर जांच व विश्लेषण हेतु प्रेषित किया। इसके अलावा कोविड-19 से संबंधित औषधियों के क्रय विक्रय अभिलेख की जांच भी की। ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार रावत ने बताया कि यदि दवा विक्रेता जीवन रक्षक दवाओं एवं पल्स ऑक्सीमीटर की ब्लैक मार्केटिंग ओवर रेटिंग करता है तो वह  नंबर रू 05872-252715, 252879 पर इसकी सूचना देख सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

 

डायल 112 पीआरवी कर्मियों के साथ की गई गोष्ठीय
कार्य की समीक्षा कर कार्यप्रणाली में सुधार हेतु दिए गए दिशा-निर्देश
लखीमपुर खीरी। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक खीरी विजय ढुल द्वारा जनपद में संचालित  डायल 112 पीआरवी पर नियुक्त पुलिसकर्मियों की गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान समस्त पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान निर्धारित पॉइंटस पर उपस्थित रहने तथा रेस्पॉन्स टाइम में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही आम जन-मानस से विनम्र व्यवहार करने, उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनने तथा गलत जानकारी देने वाले के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त सभी से उनके व्यक्तिगत/विभागीय समस्याओं की जानकारी की गई तथा गुणवत्ता में सुधार हेतु सुझाव भी मांगे गए। प्रकाश में आई समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही सुधार हेतु उपयुक्त सुझावों को कार्यप्रणाली में शामिल करने हेतु भी निर्देश दिए गए।


बम्हनपुर चैराहे पे लॉकडाउन की उड़ रही धज्जियां
निघासन खीरी। निघासन कोतवाली क्षेत्र के बम्हनपुर चैराहे पे नही हो रहा लॉक डाउन का पालन शासन की गाइड लाइन नियमो के अनुसार नही खुल रही दुकाने जहाँ एक तरफ पूरा देश कोरोना महामारी के कारण मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है वही दूसरी तरफ कोरोना से बेखौफ लोग खुले आम बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे है अगर ऐसी ही लापरवाही रही तो वो दिन दूर नही जब बम्हनपुर में मौतों का आंकड़ा बढ़ने में टाइम नही लगेगा जब सरकार ने गाइड जारी किया है कि जरूरी चीजों के अलावा कोई भी दुकाने नही खुलेंगी फिर पे गैर जरूरी दुकाने खुल रही है और भीड़ इकट्ठी हो रही है। सरकार ने मेडिकल, सब्जी , पेट्रोल पंप,  आदि को छूट दी है लेकिन इनके अलावा भी दुकाने खोली जा रही हैं।

 

 


दिन दहाड़े जेवर नकदी पर चोरो ने किया हाथ साफ
जंगबहादुरगंज खीरी । यहां गोविंदापुर गांव में एक मजदूर के घर चोरी हो गई है मजदूर ने पुलिस को सूचना दे दी है । पसगवां कोतवाली के गांव गोविंदापुर निवासी मजदूर देशराज ने बताया कि बुधवार की दोपहर 4 बजे उसके घर मे उस समय चोरी हो गई जब वह जंगबहादुरगंज मजदूरी करने आया था उसकी पत्नी बकरी चराने गई थी घर पर ताला लगा हुआ था । चोरी में उसने बताया कि 2500 सौ रुपये, 250 ग्राम की पाजेब , उसका एक मोबाइल, साड़ी दो, अन्य सामान चोरी हो गया । दिन दहाड़े चोरी से गांव में भय का माहौल है । वही बीते दिनों पुलिस रात्रि गस्ट की भी पोल खुली थी जब जंगबहादुरगंज चैराहे पर पुलिस पिकेट पर एक चोर ने कई दुकानों में चोरी की थी और व्यापारियों ने उसे रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा था ।  लगातार क्षेत्र में पुलिस निष्क्रिय होने से चोर सक्रिय है । और लगातार चोरी की घटना क्षेत्र में हो रही है ।

मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया
मितौली-खीरी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को मद्दे नजर रखते हुए शासनादेश के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक मितौली संदीप सिंह तथा थाना प्रभारी मितौली अनिल कुमार सैनी द्वारा समस्त क्षेत्रों के पुलिस जनों के सहयोग से ग्रामीण जनता को कोरोना कॉविड जैसी महामारी से बचने के लिए मास्क लगाए जाने के लिए प्रेरित किया गया वहीं दूसरी ओर समय-समय पर हाथ धुलने एवं साफ सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाओं पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाए जाने के उद्देश्य को लेकर क्षेत्र में जनता को सजग रहने की सलाह देते हुए कोई भी व्यक्ति पशु खरीदने के उद्देश्य से लेकर पशुओं का मोल भाव करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में प्रवेश करता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दिए जाने की अपील की गई।

 

Related Articles

Comments

Back to Top