वेन्टीलेटरों और कन्संट्रेटरों को सही कराये सरकार
लखीमपुर खीरी May 09, 2021 at 09:43 PM , 103लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी इस भयावह कोरोना काल मे जिला अस्पताल लखीमपुर खीरी में बीमार (खराब पड़े 6 वेंटिलेटरों और 17 कंसेंट्रेटरों का) ईलाज सही करा दीजिये जिससे जनपद खीरी में प्रतिदिन 23 लोगों का और बेहतर ईलाज हो सके। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 20 वेंटिलेटर हैं जिनमेँ 14 वेंटिलेटर काम कर रहे हैं और 6 वेंटिलेटर बीमार यानी खराब हैं, और वहीं 30 कन्संट्रेटर हैं जिनमे 13 कन्संट्रेटर काम कर रहे हैं और 17 कन्संट्रेटर बीमार यानी खराब हैं। ये आवाज शायद उन लोगों तक पहुंच जाए जो खराब पड़े वेन्टीलेटरों और कन्संट्रेटरों को सही करा सके जिससे जगसड कोविड सेंटर में भर्ती कोविड मरीजों का उपचार हो सके ।






_page-0001.jpg)
























Comments