छात्र के पेट में दर्द उठा इलाज के दौरान मौत
लखीमपुर खीरी May 08, 2021 at 09:22 PM , 245उचैलिया खीरी। पेट में दर्द उठने से मोहम्मद उमर पुत्र सगीर खां निवासी बनकागांव की मौत से परिजनों में मचा कोहराम स्वास्थ्य विभाग को बनकागांव में ध्यान देने की जरूरत है एक सप्ताह में करीब 20 जाने जा चुकी है लगातार मौतों का सिलसिला जारी है। एक सप्ताह में करीब 20 मौतें हो चुकी किसकी बुखार से तो किसकी सांस मे दिक्कत होने से उसकी मौत हो गई बताते चलें फारुख सलमानी फौजी इस्तियाक अली मोहम्मद उमर कल्लू सहित एक सप्ताह में करीब 20 मौते होने गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। लेकिन इस ओर स्वास्थ्य विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है साथ ही गांव में कई लोग बीमार पड़े हैं और उनका सही से इलाज नहीं हो पा रहा है साथ ही कोविड 19 के बढ़ते कहर के चलते झोलाछाप डॉक्टरों के हाथों में जीवन चल रहा है। सरकार लाख दावे करे की सरकार की तरफ से स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं बेहतर है लेकिन वह सिर्फ कागजों तक ही सीमित है जमीनी हकीकत कुछ और ही है। बनकागांव निवासी और इंटर का छात्र मोहम्मद उमर के पेट में शुक्रवार की रात पेट में दर्द उठा परिजन उसे इलाज के लिये ले गये जहां इलाज के दौरान इंटर के छात्र मोहम्मद उमर की मौत हो गई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया साथ ही गांव में सन्नाटा पसर गया।बताते चलें मोहम्मद उमर इंटर का छात्र था जिसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया बनकागांव में एक सप्ताह में करीब 20 मौतें हो चुकी है जिसके चलते ग्रामवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।






_page-0001.jpg)
























Comments