हार से तिलमिलाये प्रधान प्रत्याशी के पति ने माहौल बिगाड़ने की रची साजिश
लखीमपुर खीरी May 08, 2021 at 09:20 PM , 122लखीमपुर खीरी। बीते दिनांक 06 मई 2021 को सोशल मीडिया (ट्विटर) पर ग्राम भल्लियाबुजुर्ग से संबंधित एक पोस्ट वायरल की गई थी जिसमें गांव के रहने वाले कुछ व्यक्तियों को असुरक्षित बताते हुए गांव से पलायन करने की बात कही गयी थी। सूचना पर तुरंत पुलिस अधीक्षक खीरी, विजय ढुल एवं जिलाधिकारी, खीरी द्वारा संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी गोला, क्षेत्राधिकारी गोला, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी एवं थानाध्यक्ष हैदराबाद को मौके पर जांच करने हेतु भेजा गया। वायरल पोस्ट के संबंध में गहनता से जांच करने पर पाया गया कि प्रधान प्रत्याशी पति सुधीर गुप्ता पुत्र भगवती प्रसाद गुप्ता नि0 भल्लिया बुजुर्ग थाना हैदराबाद जनपद खीरी की पत्नी प्रिया गुप्ता व विपक्षी सलमान नकवी की पत्नी अक्शा बली ने चुनाव लडा था, जिसमें अक्शा बली जीत गई। चुनाव हारने से हुई निराशा में सुधीर गुप्ता ने अपने अन्य समर्थकों के साथ मिलकर मो0 दानिश की प्रीटिंग प्रेस से पोस्टर छपवाकर सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने एवं गांव का माहौल बिगाड़ने के लिए गांव के कुछ मकानों पर उन्हें लगाकर फोटो ले ली व तुरंत पोस्टर हटा लिये, जिसे बाद में सनी गुप्ता द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। जिन 4 व्यक्तियों के घर पर पोस्टर लगने का ट्विटर पोस्ट में बताया गया था, जांच में उन्होंने पोस्टर लगाने वाली बात से अनभिज्ञता जाहिर की और उनके द्वारा यह भी बताया गया कि गांव में वह बिल्कुल सुरक्षित महसूस करते हैं और अपना गांव छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले। पुलिस अधीक्षक खीरी विजय ढुल के निर्देशन में थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा सतर्कता व तत्तपरता दिखाते हुए संपूर्ण घटना का सफल अनावरण करके घटना में संलिप्त 05 अभियुक्तों संतोष, सुबेदार पुत्रगण इतवारी ,सुधीर गुप्ता पुत्र भगवती प्रसाद निवासीगण ग्राम भल्लियाबुजुर्ग थाना हैदराबाद जनपद खीरी ,मो0 दानिश पुत्र फुरकान निवासी मो0 ईदगाह थाना गोला जनपद खीरी ,सनी उर्फ यस गुप्ता पुत्र पंकज गुप्ता निवासी बड़ा चैराहा मोहम्मदी रोड थाना गोला खीरी के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments