राम नरेश तिवारी बने किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव

लखीमपुर खीरी , 180

लखीमपुर-खीरी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर द्वारा किया गया  जिसमें लखीमपुर-खीरी में बहुत दिनों तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नेतृत्व करने वाले तथा वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कुशल नेतृत्व करने वाले रामनरेश तिवारी को  किसान मोर्चा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया।यह जानकारी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डा.राकेश कुमार शर्मा  ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रेस को दी। श्री तिवारी जी के मनोनयन से प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और हर्ष की पूर्ति हो रही है। श्री तिवारी के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत पर राष्ट्रीय नेतृत्व खासकर  राष्ट्रीय अध्यक्ष चाहर जी का कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Comments

Back to Top