डीएम ने की उद्यमियों के संग बैठक वर्चुअल बैठक-उद्यमियों ने दिए सुझाव आंशिक लॉकडाउन में अनुमन्य गतिविधियों का हो संचालन-डीएम

लखीमपुर खीरी , 109

लखीमपुर खीरी 06 मई 2021। गुरुवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसपी विजय दुल ने जिले के उद्यमियों के संग वर्चुअल बैठक की। बैठक में कोविड के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम व आंशिक लॉकडाउन के अनुपालन पर विस्तृत चर्चा हुई। डीएम ने बताया कि कोविड की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। कहा कि जिले में कोविड का प्रसार दिनोंदिन तेजी से बढ़ रहा। 45 वर्ष व उससे ऊपर आयु वर्ग के लोग अनिवार्य रूप से वैक्सीनेशन कराएं। प्रशासन कोविड-19 के संक्रमण से निपटने हेतु बेहतर प्रबंधन हेतु नित नए प्रयास कर रहा है। जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से जिला चिकित्सालय में गेल ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने की सहमति दे दी है। वही पीएम केयर्स फंड से ओयल के मोतीपुर स्थित मातृ व शिशु चिकित्सालय में भी एक ऑक्सीजन प्लांट लगेगा। उन्होंने कहा कि खांसी, जुकाम, बुखार, लूज मोशन व शरीर में घटित होने वाली असामान्य गतिविधियों परिलक्षित होने पर टेस्टिंग अवश्य कराएं। कोविड मेडिकल किट का प्रॉपर इस्तेमाल करें। इस बीमारी को गंभीरता से लें। लापरवाही कतई ना करें। तत्परता से इलाज कराएं। जानबूझकर अपनी जान को जोखिम में ना डालें। 02 गज की दूरी, मास्क के जरूरी के सूत्र वाक्य का अनुपालन करें। अच्छी डाइट लें, ठंडे पानी का इस्तेमाल ना करें। एक्सरसाइज जरूर करें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क, सचेत और सावधान रहें। बैठक में डीएम-एसपी ने वर्चुअल जुड़े व्यापारियों से आंशिक लॉकडाउन में अनुमन्य गतिविधियों पर चर्चा की। जिसमें व्यापारियों ने अनुमन्य गतिविधियों के संचालन हेतु समय सीमा निर्धारित करने का अनुरोध किया। जिस पर डीएम ने कहा कि आज शाम तक समय सीमा निर्धारित कर सूचित किया जाएगा। एसपी विजय दुल ने कहा कि कोविड के संक्रमण के प्रसार को रोकने में पुलिस प्रशासन का अपेक्षित सहयोग करें। दुकानों पर बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश ना दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन आप सबकी अच्छी सेहत की कामना करता है।

Related Articles

Comments

Back to Top