विजयी प्रत्याशी कर रहे शासनादेशों की अवहेलना
लखीमपुर खीरी May 06, 2021 at 09:20 PM , 117मितौली-खीरी। पंचायत चुनाव में जीते हुए प्रत्याशियों द्वारा लगातार शासन के निर्देशों की अवमानना करने की बात सामने आ रही है। इसका एक उदाहरण मितौली क्षेत्र से सामने आया, यहां के ग्राम बबौना में प्रत्याशी की जीत की खुशी में समर्थकों ने जमकर डीजे बजाया, डीजे की धुन पर थिरकते हुए वे विपक्षियों के घरों के सामने पहुंच गए और वहां पटाखे दगाने लगे। आरोपों के अनुसार विजय प्रत्याशी के समर्थकों में से कुछ लोगों ने पटाखे जलाकर विपक्षीगणों के घरों पर फेंके, जिसका विरोध करने पर गाली गलौज के साथ ईटा पत्थर भी फेंके गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिस पर मामला शांत हुआ। विजय जुलूस पर प्रतिबंध के बावजूद इस तरह के मामलों का सामने आना स्थानीय प्रशासन की भारी चूक का नमूना है।






_page-0001.jpg)
























Comments