स्वस्थ होने के बाद फिर जनता के बीच वापस आ रहे विधायक रोमी साहनी

लखीमपुर खीरी , 129

लखीमपुर खीरी।  पिछले 15 दिनो से पलिया विधायक रोमी साहनी का पूरा परिवार संक्रमित था वह खुद भी काफी बीमार हो गए थे लेकिन उस समय भी वह फोन के माध्यम से जरूरतमंदों व गरीबों की सहायता करते रहे। आज जैसे ही डॉक्टरों ने उनके स्वस्थ होने की पुष्टि की, उन्होंने तुरतं फोन के माध्यम से जानकारी दी कि वह कल  पलिया आकर भाजपा नगर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ ही क्षेत्र के लोगो से भी मिलकर उनका हाल जानेंगे। इससे पहले वह लखीमपुर में जिलाधिकारी से मिलकर पलिया में कोविड सेंटर व आक्सीजन उपलब्ध कराने हेतु मिलेंगे। उसके उपरांत व पलिया के गेस्ट हाउस में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुये भाजपा पदाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की जनता को इस महामारी से निपटने हेतु आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता व अन्य विषयों के सम्बंध मे चर्चा करेंगे। यह जानकारी भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने दी।         

Related Articles

Comments

Back to Top