मतगणना को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

लखीमपुर खीरी , 245

मितौली-खीरी। कल सुबह 8 बजे से शुरू हो रही पंचायत चुनाव मतगणना को लेकर प्रशासन ने कमर कसी। फुल लॉक डाउन के चलते केवल प्रत्याशी या उसके एजेंट के आने जाने पर रहेगी छूट। पानी की बोतल व मोबाइल को अंदर ले जाने की पूर्णता मनाही। किसी भी रैली या विजय जुलूस निकालने वालो पर होगी सख्त कार्यवाही। कस्बे के राजालोने सिंह इंटर कालेज में मतगणना के लिये लगाई जा रही है 70 टेबल(35काउंटर)। ब्लाक की 11 न्याय पंचायतो की 11 राउंड में कराई जाएगी मतगणना।  प्रत्येक काउंटर पर एक सिपाही व 10 काउंटर पर 1 दरोगा की रहेगी तैनाती। पुलिस की दो मोबाइल टीम कालेज प्रांगण में लगातार करेगी निगरानी। मितौली में एसडीएम व बेहजम में तहसीलदार तथा सम्बंधित आरओ सम्हालेंगे मतगणना की कमान। प्रशासन ने निष्पक्ष व पारदर्शी मतगणना का दावा किया।

Related Articles

Comments

Back to Top