चुनावी ड्यूटी के बाद साँस में दिक्कत होंने से प्रधानाध्यापक की मौत

लखीमपुर खीरी , 115

धौरहरा-खीरी। रमियाबेहड़ विकास क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक की तबियत बिगड़ने के बाद घर में सुबह मौत हो गयी। भटपुरवा कलां के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत कलामुद्दीन निवासी हिदायत नगर लखीमपुर की पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी करने के बाद से तबियत खराब चल रही थी। बृहस्पतिवार को मतगणना में प्रशिक्षण में गए थे वही तबियत खराब हो गयी सांस लेने की दिक्कत हो रही थी परिवार के लोग इन्हें जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में ऑक्सीजन नही मिली तो इन्हें घर ले आये और अपने पास से ऑक्सीजन की व्यवस्था की सुबह तबियत बिगड़ने पर 4 बजे मौत हो गयी। इनकी मौत से साथी शिक्षकों में शोक की लहर फैल गयी।

Related Articles

Comments

Back to Top