त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021..... डीएम ने मतगणना के सम्बंध में जारी की एडवाइजरी

लखीमपुर खीरी , 160

लखीमपुर खीरी। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के अंतर्गत प्रधान-ग्राम पंचायत, सदस्य-ग्राम पंचायत, सदस्य-क्षेत्र पंचायत व सदस्य जिला पंचायत हेतु मतगणना 02 मई 2021 को नियत है। उन्होंने बताया कि मतगणना के दिन पल्स ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर से टेस्ट करने के उपरांत स्वस्थ पाए जाने पर मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। कोई भी व्यक्ति मास्क लगाकर परस्पर सामाजिक दूरी बनाते हुए मतगणना केंद्र में प्रवेश करेगा। मतगणना टेबल की संख्या कोविड-19 की गाइडलाइन के दृष्टिगत रखी जाएगी। मतगणना हालध्कक्षध्परिसर में प्रवेश के समय सभी व्यक्तियों के थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। सैनिटाइजर साबुन व पानी की व्यवस्था होगी और सभी व्यक्तियों को अपना हाथ सेनीटाइज करना होगा। जिस व्यक्ति को कोविड-19 के लक्षण जैसे- बुखार, जुखाम आदि हो, उसे मतगणना स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। विजय जुलूस प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी प्रत्याशी या समर्थक विजय जुलूस नहीं निकालेगा। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा उक्त निर्देशों का उल्लंघन किए जाने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 व आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top