महामारी को दावत दे रहे लोग

लखीमपुर खीरी , 230

मैगलगंज खीरी। जहॉं एक और कोरोना जैसी भयानक महामारी से हर दिन कोई न कोई अपना हमे छोड़कर जा रहा है। वही इन दिनों शादियों की वजह से मैगलगंज मेन मार्केट में भयंकर भीड़ का माहौल देखने को मिल रहा है। कोई भी और किसी भी प्रकार की सोशल डिस्टेंसिंग से लोग परे हैं न ही कोई भी नियमित रूप से मास्क का प्रयोग कर रहा है। खुद लोग कोरोना जैसी महामारी को दावत दे रहे हैं। बाजार की सभी दुकानों पर बिना मास्क सामान नही का प्रिन्ट आउट लगवा कर इसे कड़ाई से पालन कराने की जरूरत है और प्रत्येक दुकानदार के सहयोग की आवश्यकता है चाहे छोटा हो या बड़ा। मैगलगंज खीरी प्रभारी निरीक्षक महोदय से निवेदन है कि जल्द ही मैगलगंज मार्केट में मास्क चैकिंग नियमित रूप से लागू करें। मास्क न लगाने वालों पर  उचित कार्यवाही कर चालान प्रक्रिया को लागू करें। अगर जल्द ही आपके सानिध्य में ऐसा नही होता है तो महामारी अपने पैर और पसार कर भयानक रूप ले सकती है।

Related Articles

Comments

Back to Top