डीएम ने की प्रशासनिक व चिकित्सा विभाग के आला अधिकारियों के संग वर्चुअल बैठक, दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी Apr 28, 2021 at 10:55 PM , 154लखीमपुर खीरी। बुधवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह प्रशासनिक एवं चिकित्सा विभाग के आला अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। कोविड के बढ़ते प्रसार एवं संक्रमण की रोकथाम पर चर्चा की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट पर फोकस कर पूरे मनोबल, बेहतर प्रबंधन के साथ टीम भावना से काम करें। बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ बलबीर सिंह को निर्देश दिए कि एक मई से 18 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन होना प्रस्तावित है। जहाँ भीड़ आने की प्रबल संभावना है। उन्होंने वैक्सीनेशन प्रभारी को निर्देश दिए कि अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह से समन्वय स्थापित कर वैक्सीनेशन स्थलों पर पुलिस बल की मौजूदगी में बेहतर व्यवस्था के साथ वैक्सीनेशन करवाया जाए। कांटेक्ट रेसिंग और उसकी फीडिंग की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि फीडिंग को अपडेट रखा। बीएसए से बैकलॉग फीडिंग की अद्यतन स्थिति जानी। फीडिंग में मैनपावर की समस्या होने पर डीपीआरओ से समन्वय स्थापित करे। डीएम ने एसीएमओ डॉ. रविंद्र शर्मा से सैंपलिग की अद्यतन स्थिति जानी। सैंपलिग के दौरान सतर्कता व सावधानी बरती जाए। जिन क्षेत्रों में संक्रमण का प्रसार तेजी से फैल रहा, वहां मोबाइल टेस्टिंग वैन के माध्यम से सेंपलिंग कराई जाए। बैठक में इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के प्रभारीध् एसीएमओ डॉ. बीसी पंत से फैसिलिटी अलॉटमेंट, मेडिकल किट डिस्ट्रीब्यूशन, ट्रेसिंग व होम आइसोलेशन की निगरानी कर रही टीमों के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में ड्रग इस्पेक्टर से जिला चिकित्सालय, कोविड चिकित्सालय समेत रिजर्व स्टॉक में मौजूद ऑक्सीजन की उपलब्धता की जानकारी हासिल की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में ऑक्सीजन की आपूर्ति की चैन को मेंटेन रखा जाए। साथ ही दवा व्यापारियों से समन्वय स्थापित कर बाजारों में पल्स ऑक्सीमीटर थर्मल स्कैनर सहित अन्य जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस वर्चुअल बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज अग्रवाल, एसीएमओ डॉ अश्विनी डॉ बीसी च्ंदज डॉक्टर संतोष चक, डॉ रविंद्र शर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ बलबीर सिंह ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार रावत बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह, डीपीआरओ सौम्य शील सिंह, समेत प्रशासनिक एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments