कलेक्ट्रेट कर्मियों ने दिखाई दरियादिली, संक्रमितों का लेंगे हाल-चाल

लखीमपुर खीरी , 166

24 कलेक्ट्रेटकर्मियों ने संक्रमितो की निगरानी का लिया जिम्मा, डीएम ने दी अनुमति
लखीमपुर खीरी। जिले में जहां एक और कोविड का संक्रमण तेजी से अपने पांव पसार रहा है। वही कलेक्ट्रेट कर्मियों ने आगे आकर होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितो की निगरानी की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है। मंगलवार की देर शाम कलेक्ट्रेट कर्मियों ने डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात कर जिले के संक्रमितो मरीजो की निगरानी करने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेने की पेशकश की। डीएम ने कलेक्ट्रेट कर्मियों के इस समर्पण भाव, मानवीय चेहरे को देखकर इस पेशकस को स्वीकार करने की हामी भर दी। डीएम ने इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के प्रभारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीसी पंत को कलेक्टेड कर्मियों के इस समर्पण भाव की जानकारी देकर उन्हें होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित मरीजों की सूची देने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि 24 कलेक्ट्रेट कर्मियों का यह ग्रुप एडीएम अरुण कुमार सिंह की देखरेख में व प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट मो. सलीम के नेतृत्व में लोगों का हाल-चाल लेंकर कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से समन्वय कर आवश्यकतानुसार चिकित्सीय सेवा मुहैया कराएंगे। वही कलेक्ट्रेट कर्मी सुधीर सोनी को इस दल के सह प्रभारी बनाया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top