दबंग करवा रहे निर्माण पीड़ित से पुलिस मांग लिखित साक्ष्य
लखीमपुर खीरी Apr 25, 2021 at 10:04 PM , 169लखीमपुर खीरी। जिला खीरी की कोतवाली पसगवां अन्तर्गत ग्राम जमुका में दैनिक अमर ख्याल हिंदी दैनिक समाचार पत्र के लखीमपुर खीरी के ब्यूरो चीफ देवेश कुमार मिश्रा अपने ननिहाल में अकेले ही रह रहे हैं। जिसके कारण गांव के विपक्षी गण एकजुट होकर उन्हें आए दिन प्रताड़ित करते रहते हैं। इसी क्रम में देवेश मिश्रा की गांव के मुख्य मार्ग के किनारे नाना के समय की पैतृक जमीन है जोकि अभी तक देवेश मिश्रा के कब्जे में रही है। लेकिन कुछ दिन पहले पीड़ित पत्रकार देवेश मिश्रा की गैर मौजूदगी में गांव के ही राजेंद्र प्रसाद शुक्ला पुत्र मनीराम शुक्ला, मनोज कुमार शुक्ला, अमित कुमार शुक्ला पुत्रगण राजेंद्र प्रसाद शुक्ला तथा रवि विक्रम सुशील अनुराग शुक्ला पुत्रगण स्व अशोक कुमार शुक्ला तथा उमाशंकर शुक्ला रमाशंकर शुक्ला पुत्रगण स्व देव कुमार शुक्ला ने मिलकर पीड़ित पत्रकार की पैतृक जमीन पर निर्माण कार्य करवाना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पीड़ित देवेश मिश्रा ने कोतवाली पसगवां में लिखित प्रार्थना पत्र देकर दबंग पक्ष द्वारा करवाया जा रहा काम रुकवा दिया। लेकिन इस बीच एक बार फिर राजेंद्र प्रसाद शुक्ला मनोज कुमार शुक्ला अमित कुमार शुक्ला रवि विक्रम सुशील आदि ने मिलकर दोबारा निर्माण करवाना शुरू कर दिया। जिसकी सूचना तुरंत ही पीड़ित ने पुलिस पसगवां, एसडीएम मोहम्मदी स्वाति शुक्ला, जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी के मोबाइल नंबर पर फोन करके दी। लेकिन कहीं से कोई सुनवाई नहीं हुई। और दबंग परिवार ने आराम से पूरा दिन काम चलवाया। आज जबकि किसी खास समस्या के कारण देवेश मिश्रा घर पर नहीं हैं तो दबंग विपक्षियों ने विवादित जमीन पर फिर से काम करवाना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर प्रताड़ित पत्रकार देवेश मिश्रा ने व उनके कई साथी पत्रकारों ने कोतवाल पसगवां, उपजिलाधिकारी मोहम्मदी, व जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी के मोबाइल नंबर पर फोन करके प्रकरण की जानकारी देकर दबंगों के काम को रूकवाने हेतु निवेदन किया। लेकिन पूरा दिन काम चलते रहने के बाद भी किसी भी संबंधित ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। बल्कि पसगवां पुलिस की पत्रकार की पैतृक जमीन दिलवाने में एक अजीब भूमिका दिख रही है। गौर करने वाली बात है कि उक्त विवादित जमीन पर दबंग परिवार संख्या बल में अत्यधिक होने का नाजायज फायदा उठाते हुए बिना किसी साक्ष्य, बिना किसी लिखित आदेश के लगातार निर्माण करवा रहे हैं। लेकिन उसी जमीन में जब पत्रकार अपना काम करवाना चाहता है तो यही कोतवाल महोदय पसगवां आदर्श कुमार सिंह तथा हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक गंगासागर तिवारी पत्रकार से अपना निर्माण करवाने के लिए किसी आला अधिकारी द्वारा लिखित आदेश करवाकर लाने की मांग कर रहे हैं। सोचने वाली बात यह है कि जब पत्रकार देवेश मिश्रा के विपक्षियों द्वारा कराए जा रहे जबरन निर्माण कार्य के लिए पुलिस उन लोगों से कोई आदेश नहीं मांग रही तो फिर पत्रकार देवेश कुमार मिश्रा से ही निर्माण करवाने के लिए किसी उच्चाधिकारी से लिखित आदेश लेकर आने के लिए पसगवां पुलिस क्यों कह रही है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक पूरे दिन पत्रकार देवेश मिश्रा के विपक्षियों ने विवादित जमीन पर निर्माण कार्य करवाया लेकिन किसी भी संबंधित ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।






_page-0001.jpg)
























Comments