प्रशासन ने मुक्तिधाम में भेजी लकड़ियां

लखीमपुर खीरी , 158

लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिह ने मुक्तिधाम लखीमपुर में लकड़ियों की कमी का संज्ञान लेते हुए निशुल्क एक ट्राली लकड़ियां भेजी हैं। ताकि मुक्तिधाम में लकड़ियों की कमी के कारण किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े। बताते चलें कि विभिन्न माध्यमों से जब प्रशासन को यह जानकारी प्राप्त हुई कि मुक्तिधाम में लकड़ियों की कमी है। जिसका त्वरित संज्ञान लेते हुए डीएम ने तत्काल मुक्तिधाम में एक ट्राली निशुल्क लकड़ी भिजवाई। उन्होंने कहा कि मुक्तिधाम में लकड़ियों का अभाव नहीं होने दिया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top