*जलभराव की शिकायत पर खुद मौके पर पहुंचे डीएम, पंप लगाकर जल निकासी के निर्देश*

लखीमपुर खीरी , 16

*गंगोत्री नगर में लोगों से संवाद कर जानी समस्या, जल प्रवाह में बाधा तत्काल दूर करने के निर्देश*

लखीमपुर खीरी, 01 अक्टूबर। नगर पालिका परिषद लखीमपुर खीरी के मोहल्ला गंगोत्री नगर में जलभराव की शिकायत को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने गंभीरता से लिया। गुरुवार को वह स्वयं मौके पर पहुंचे और जलभराव की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने जल निकासी की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों से जलभराव के कारणों और पानी के प्रवाह में आ रही बाधाओं की जानकारी ली। डीएम ने नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जल प्रवाह में जहां भी बाधा है, उसे तत्काल दूर कराया जाए। साथ ही पंप की मदद से पानी की निकासी कराकर लोगों को जलभराव से राहत दिलाई जाए।

डीएम ने कहा कि जल निकासी की व्यवस्था सुचारु रखना प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि मौके की स्थिति के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। स्थानीय लोगों ने डीएम को क्षेत्र में जलभराव से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश के बाद नगर पालिका की टीम ने जल निकासी की कार्रवाई तेज कर दी। अधिकारियों को लगातार मौके की निगरानी करते हुए जलभराव की समस्या के प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Comments

Back to Top