बी.पी.एस.पब्लिक स्कूल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गांधी व शास्त्री जयंती

लखीमपुर खीरी , 1

(केके शुक्ला)

लखीमपुर खीरी। शहर लखीमपुर के मेला रोड पर स्थित बी.पी.एस.पब्लिक स्कूल में गाँधी एवं शास्त्री जयंती बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई | कार्यक्रम का प्रारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अवस्थी द्वारा गाँधी जी तथा शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण करके किया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा साबरमती आश्रम का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने गांधी जी के जीवन एवं उनके विचारों को अपने अभिनय के माध्यम से अत्यंत सुंदर ढंग से अभिव्यक्त किया।
इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा दांडी मार्च निकाला गया,। नन्हे विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष रूप से आकर्षक बना दिया।
 विद्यार्थियों ने स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ समाज और स्वच्छ राष्ट्र के निर्माण का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम ने गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों को नन्हे विद्यार्थियों के माध्यम से साकार करते हुए सभी को “स्वच्छता, सत्य, सादगी और सेवा” का संदेश दिया।प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अवस्थी ने अपने संदेश मे कहा कि सत्य, निष्ठा एवं अहिसा का पालन करने से कभी किसी को कोई हानि नही हो सकती इसलिए सदैव इन तीन आदर्शों का पालन करे।

Related Articles

Comments

Back to Top