ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन

लखीमपुर खीरी , 164

गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 09467/09468 अहमदाबाद-दानापुर-अहमदाबाद ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन 25 अप्रैल, 2021 को अहमदाबाद से तथा 27 अप्रैल, 2021 को दानापुर से किया जायेगा। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। 09467 अहमदाबाद-दानापुर ग्रीष्मकालीन विषेष गाड़ी 25 अप्रैल, 2021 को अहमदाबाद से 23.15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन नादियाड से 00.13 बजे, छायापुरी से 01.35 बजे, रतलाम से 06.05 बजे, कोटा से 10.00 बजे, सवाई माधोपुर से 11.15 बजे, गंगापुर सिटी से 1 बजे, हिन्डौन सिटी से 13.07 बजे, भरतपुर से 14.35 बजे, अछनेरा से 15.30 बजे, मथुरा जं. से 16.35 बजे, कासगंज से 18.45 बजे, फर्रूखाबाद से 21.00 बजे, तीसरे दिन कानपुर सेन्ट्रल से 00.05 बजे, लखनऊ से 02.15 बजे, सुल्तानपुर से 04.22 बजे, जौनपुर सिटी से 05.24 बजे, वाराणसी से 07.00 बजे, पंडिल दीनदयाल उपाध्याय जं. से 07.50 बजे, बक्सर से 08.57 बजे तथा आरा से 09.50 बजे छूटकर कर दानापुर 10.50 बजे पहुँचेगी। निरस्त रहने वाली ट्रेन मैलानी लखनऊ, गोरखपुर सीतापुर, गोरखपुर मैलानी।

Related Articles

Comments

Back to Top