*संपूर्णानगर, मझगई और बांकेगंज को नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज, भाजपा नेता रवि गुप्ता ने नगर विकास मंत्री को सौंपा ज्ञापन।*
लखीमपुर खीरी Oct 03, 2026 at 06:22 PM , 14पलियाकलां (खीरी)। पलिया विधानसभा क्षेत्र के संपूर्णानगर, मझगई और बांकेगंज को आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों को शामिल करते हुए नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर भाजपा नेता रवि गुप्ता ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री राकेश राठौर ‘गुरुजी’ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने तीनों स्थानों को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव रखते हुए मंत्री को ज्ञापन सौंपा।
भाजपा नेता रवि गुप्ता ने मंत्री को बताया कि संपूर्णानगर, मझगई और बांकेगंज क्षेत्र नगर पंचायत बनाए जाने के लिए आवश्यक मानकों को पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा लोगों को नगरीय सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।
रवि गुप्ता ने कहा कि लंबे समय से इन क्षेत्रों को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग उठती रही है। नगर पंचायत बनने से सड़क, नाली, प्रकाश, स्वच्छता, पेयजल सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं विकसित होने की उम्मीद है।
मुलाकात के दौरान नगर विकास मंत्री राकेश राठौर ‘गुरुजी’ ने ज्ञापन पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि मामले में शासन स्तर से आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी और संबंधित अधिकारियों से आख्या मंगाई जाएगी।
भाजपा नेता रवि गुप्ता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि शासन स्तर पर सकारात्मक कार्रवाई होने से संपूर्णानगर, मझगई और बांकेगंज को नगर पंचायत का दर्जा मिलने का रास्ता साफ होगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद इन क्षेत्रों के सुनियोजित विकास को नई गति मिल सकती है और स्थानीय लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
*तीनों क्षेत्रों में विकास की उम्मीद जगी*
नगर पंचायत का दर्जा मिलने की मांग को लेकर हुई इस पहल से संपूर्णानगर, मझगई और बांकेगंज क्षेत्र के विकास को लेकर नई उम्मीद जगी है। अब लोगों की निगाहें शासन स्तर पर होने वाली आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments