*कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ से मिले बृज मौर्या, दी नई जिम्मेदारी की बधाई*
लखीमपुर खीरी Oct 03, 2026 at 06:20 PM , 16पलिया कलां खीरी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ से किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या ने मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
बृज मौर्या ने कहा कि आराधना मिश्रा ‘मोना’ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा, मजबूती और नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने में प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
मुलाकात के दौरान बृज मौर्या ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को नई जिम्मेदारी के लिए पुनः शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल नेतृत्व की कामना की।






_page-0001.jpg)
























Comments