जंगल के गिरे पेंडो से जलौनी लकड़ी काटने पर वन विभाग की सख्ती,

लखीमपुर खीरी , 9

करीब दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों पर हुई कार्यवाही लाखों रुपए जुर्माना वसूला!


गोला गोकर्णनाथ खीरी, दक्षिणी खीरी वन प्रभाग की महेशपुर वनरेंज की बिलहरी बीट के पिपरा जंगल में बीते सप्ताह तूफान से गिरे दर्जनों साखू व सागवान के पेड़ों से जलौनी लकडी काटने के मामले में वन विभाग ने सख्ती दिखाते हुए करीब दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों पर केस काटकर लाखों रुपये जुर्माना वसूला है!

जानकारी के अनुसार जंगल के पड़ोसी गांव पिपरा,रायपुर, सिसंवा खुर्द आदि गांवों के करीब दो दर्जन ग्रामीणों को विभाग ने वन चौकी बुलाकर कागजी कार्यवाही करते हुए लाखों रुपये जुर्माना वसूला है!
मुखबिर से मिली सूचना के बाद वनकर्मियों ने कई ग्रामीणों के घर दबिश देकर लकड़िया बरामद की थी साथ ही दो बाइकों को भी अपने कब्जे में लिया था। विभाग की यह तेजतर्रार कार्यवाही व धड़पकड़ से डरे सहमे ग्रामीणों ने जंगल की सारी लकड़ी वनकर्मियों को लौटा दी। 

 विभाग ने मीडिया कर्मियों को कोई सटीक आंकड़े उपलब्ध नहीं कराये हैं। ग्रामीणों के अनुसार करीब 30 ग्रामीण व दो वाहनों पर कार्यवाही की बात सामने आई है, जिनसे करीब ढाई लाख रुपए अर्थदंड के रूप में जुर्माना बसूला गया है। 

सूत्रों से मिली जानकारी में जिसके यहां सरकारी लकड़ी मिली है उस व्यक्ति को विभाग ने आरोपी मानते हुए 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया है, पकड़ी गयी दोनों बाइकों पर भी जुर्माना लगाया गया है।

महेशपुर रेंजर निर्भय प्रताप शाही ने बताया जिन ग्रामीणों के यहां जंगल की लकड़ियां मिली हैं उन लोगों के विरुद्ध विभागीय मुकदमा दर्ज किया गया है, सभी से अर्थदंड के रूप में जुर्माना लगाया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top