निर्वाचन को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष सम्पन्न कराने हेतु तैयारी चुस्त दुरुस्त

लखीमपुर खीरी , 177

लखीमपुर-खीरी। पंचायत चुनाव के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती,चुनाव में हिंसा फैलाने वाले अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही होगी। पुलिस अधीक्षक खीरी विजय ढुल के निर्देशन में जनपद खीरी पुलिस द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने हेतु चुस्त दुरुस्त तैयारी की गई हैं।इसके लिए जनपदीय पुलिस सहित विभिन्न जनपदों से भारी संख्या में पुलिस बल उपलब्ध कराया गया हैं। पुलिस द्वारा सत्त भ्रमणशील रहकर चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही हैं।चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसाध्अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध गुंडा एक्ट,गैंगेस्टर, तथा एन0 एस0 ए0 तक की कार्यवाही की जायेगी। अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील पोलिंग बूथों पर सीसीटीवी एवं सर्विलांस कैमरों द्वारा निगरानी रखी जाएगी। चुनाव के दौरान गड़बड़ी, मतदान प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न एवं अराजकता व उपद्रव करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। जनपद के समस्त नागरिकों को पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा आस्वस्त किया जाता हैं कि सभी निर्भीक होकर बिना डर एवं भय के मतदान करें। यदि कोई भी मतदान करने से रोकता हैं तो इसकी सूचना तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष - 9454417144 पर दें जो गोपनीय रखी जाएगी एवं बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध जाँच कर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

Related Articles

Comments

Back to Top