भगवानदीन आर्यकन्या पीजी कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती

लखीमपुर खीरी , 0

लखीमपुर-खीरी।लखीमपुर शहर के प्रतिष्ठित भगवान दीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम माननीय प्राधिकृत नियंत्रक एवं अपर जिलाधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह के संरक्षण, प्राचार्या प्रो. गीता शुक्ला की अध्यक्षता तथा आयोजन प्रभारी व अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्या प्रो. गीता शुक्ला ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा, "हमें इन दोनों महान विभूतियों के जीवन दर्शन को अपने जीवन में व्यावहारिक रूप से आत्मसात करना चाहिए। यदि हम सत्य, एकता और सच्चरित्रता के मार्ग पर चलेंगे, तभी इन महापुरुषों की जयंती मनाना सही मायनों में सार्थक होगा।कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता प्रोफेसर रेखा पांडे ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर एक ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। कॉलेज की छात्राओं ने सुमधुर वंदना और देशभक्ति के गीत प्रस्तुत कर माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। इसके साथ ही छात्रा साक्षी वर्मा, अंजलि विश्वकर्मा, आकर्षी और शगुन ने गांधी जी व शास्त्री जी के विचारों और सिद्धांतों पर अपने ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किए।कार्यक्रम का कुशल संचालन और विषय प्रवर्तन करते हुए आयोजन प्रभारी श्रीमती अर्चना सिंह ने छात्राओं के साथ गांधी जी और शास्त्री जी के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक विचारों को साझा किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या सहित पूरे महाविद्यालय परिवार ने दोनों महान विभूतियों को हृदय से नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस गौरवमयी अवसर पर संगीत वादन विभागाध्यक्ष श्रीमती शिवांगी सक्सेना, अंशकालिक शिक्षिका जसविंदर कौर, सरिता यादव, रूपल, वसुधा साहू, अपर्णा, आस्था सहित भारी संख्या में छात्राएं और महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Comments

Back to Top