चुनाव को भय मुक्त बनाने में जुटे एसपी

लखीमपुर खीरी , 188

लखीमपुर खीरी। यूपी में हो रहे पँचायत चुनाव के दूसरे चरण में खीरी में वोट डाले जाएंगे।जहां प्रत्याशी डोर टू डोर वोट मांग रहे है,एव हर तरह से प्रलोभित कर रहे हैं। इस बीच एसपी विजय ढुल ने चुनाव निष्पक्ष कराने की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने पँचायत चुनाव के मद्देनजर प्रेस को बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह के नेतृत्व में 8 पुलिस उपाधीक्षक,504(निरीक्षक उपनिरीक्षकों),12500 मुख्य आरक्षी,आरक्षी,होमगार्ड्स सहित 28 सेक्शन पीएसी सहित और भारी फोर्स लगाया गया है। ’उन्होंने आगे बताया कि यदि किसी को भी किसी तरह की कोई दिक्कत हो तो वह जिला नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नम्बर 9454417444 पर दे सकते हैं।सूचना देने वाले का नाम पता पूर्णतया गोपनीय रहेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top