नाइट कर्फ्यू व वीकेन्ड लाकडाउन लगते ही गुटखा, पान मसाले, बीड़ी, सिगरेट सहित अन्य सामानों के थोक दुकानदारों ने बढ़ाये दाम
लखीमपुर खीरी Apr 16, 2021 at 09:36 PM , 247कमला पसंद, किशोर, सिस्टम समेत अन्य गुटखा पर वसूले जा रहे है मोटे दाम
आपदा को भी अवसर में तब्दील कर रहे
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी के अधिकतर थोक विक्रेता करोना कॉल पर भी भारी पढ़ रही दुकानदारों की कालाबाजारी लखीमपुर खीरी यूं तो जिले में करोना विस्फोट हुआ है परंतु सावधानी और संयम रखने की जरूरत है और लोगों की मदद करने की जरूरत है परंतु जिस दिन से नाइट कर्फ्यू लगा है शहर में उसके अगले ही दिन दुकानदारों ने अपनी जमाखोरी चालू कर दी बीड़ी सिगरेट पान मसाला दाल तेल पर अपने आप ही रेट बढ़ा लिए बड़े दुकानदारों के इस रुख से छोटे दुकानदारों में काफी रोष व्याप्त है तथा इसका सीधा असर आपकी जेब पर भी पड़ रहा है जो दाल अरहर की आप ₹90 किलो खरीदते थे वही अब बाजार मूल्य उसका ₹20 बढ़कर ₹110 हो गया है कमला पसंद का पैकेट जो 170 से 172 के बीच मिलता था वही पैकेट अब ₹ ₹210 का मिल रहा है वही हम खाने की चीज की बात करें तो रोजमर्रा सब्जी में जरूरतमंद तेल जो पहले ₹124 रुपए थोक विक्रेताओं का मूल्य था जो कि फुटकर विक्रेता ₹130 प्रति लीटर के हिसाब से भेजते थे वहीं अब 150 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है जब दुकानदारों से इस संबंध में बात करो तो पीछे का हवाला देकर बोलते हैं कि हम को पीछे से महंगा मिलना है इसलिए हम महंगा बेच रहे हैं किंतु प्रशासन आंखें मूंदे बैठा हुआ है जब यह महंगाई जनता से लेकर जागरूक लोगों तक पता चल गई फिर भी प्रशासन द्वारा कार्यवाही ना होना इन जमाखोरों को बढ़ावा दे रहा है यह तो भविष्य के गर्भ में छुपा है क्या इन पर कोई कार्यवाही होगी अन्यथा यह आपदा को भी सुनहरा अवसर तब्दील कर धन अर्जित करते रहेंगे।






_page-0001.jpg)
























Comments