सरजू सरस्वती विद्या मंदिर को नहीं है कोरोना का डर सरकार के आदेशों कि खुले आम उड़ाई जा रही धज्जियां

लखीमपुर खीरी , 203

लखीमपुर खीरी। एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना महामारी का दंश झेल रहा है वही निघासन तहसील के बेलराया कस्बे में स्थित सरजू सरस्वती विद्या मंदिर  में कोरोनावायरस कोई भी असर देखने को नहीं मिल रहा है वहां के अध्यापक खुलेआम स्कूल चला रहे हैं बच्चे बिना मास के देखे जा रहे हैं जबकि सरकार ने 20 मई तक सभी इंटर कॉलेजों को बंद कर रखा है इसी क्रम में जब पत्रकारों ने खंड शिक्षा अधिकारी निघासन दिनेश कुमार वर्मा से इस संबंध में बात की तो उन्होंने बताया की वह स्वयं कोरोना संक्रमित है लेकिन वह अभी किसी ना किसी के माध्यम से जांच करवा रहे हैं और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी लेकिन समय बीतने के साथ अगले दिन पुनः पत्रकारों ने कवरेज के दौरान पाया कि स्कूल पुनः खुला हुआ है और बच्चे बिना मास्क के स्कूल भी जा रहे हैं और किसी भी प्रकार से कोई डर नहीं है अब देखना यह है की  सरस्वती विद्या मंदिर के अध्यापक कब तक इन नौनिहाल बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ करते रहेंगे और उनके जीवन को दांव पर लगाते रहेंगे क्या कोई प्रशासन का अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेगा या यूं ही या मामला चलता रहेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top