धराशाई नजर होता दिखाई दे रहा पानी घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य

लखीमपुर खीरी , 160

लखीमपुर खीरी। जहां एक तरफ गोला नगर पालिका प्रशासन द्वारा स्वच्छ पानी घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य को पूर्ण रूप से पहुंचाने के लिए जमीन पर उतरी और वार्ड बाई वार्ड नलकूप के जरिए स्वच्छ और ताजा पेयजल जनता को उपलब्ध कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी, और गोला के हर वार्ड में घर-घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाया। तो वही दूसरी तरफ नगर के अधिकतर लोग नगर पालिका द्वारा टंकी से उपलब्ध कराए गए पानी टंकी का दुरपयोग करना शुरू कर दिया और नगर पालिका द्वारा उपलब्ध कराई गई टंकियों में मोटर लगा दिया जिससे पानी की सप्लाई और प्रेशर कम हो गया जिसके चलते सड़क पर लगी टंकियों में पानी ना के बराबर आता है तो वही कुछ टंकियों में देखा गया कि पानी बिल्कुल नहीं आता है,अब ऐसे में नगर पालिका प्रशासन द्वारा आम जनता को नलकूप के जरिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य धराशाई नजर होता दिखाई दे रहा है, नगर पालिका प्रशासन द्वारा अगर समय रहते मोटर लगाने वाले लोगों पर कार्यवाही नहीं करती है तो भविष्य में नगर पालिका द्वारा उठाए गए सराहनीय कदम को मोटर लगाने वाले पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top