बिजली विभाग की लापरवाही से संविदा कर्मी की दर्दनाक मौत

लखीमपुर खीरी , 308

मैगलगंज-खीरी। बिजली विभाग की लापरवाही से संविदा कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। संविदा कर्मी काफी देर तक तड़पता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने पावर हाउस को फोन मिलाया परन्तु शायद पावर हाउस का सीयूजी नंबर बंद ही रहता है। ऐसे में दौड़ कर किसी ने सूचना दी। तब जाकर लाइन काटी गई तब तक संविदा कर्मी की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। सूत्रों की माने जेई के कहने के कारण सीयूजी नंबर बंद रहता है जेई खुद को एक स्थानीय नेता के रिश्तेदार बताते हैं। आखिर संविदा कर्मी की दर्दनाक मौत का जिम्मेदार कौन है ? इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी मौके पर बिजली विभाग के उच्च अधिकारी नहीं पहुंचे। अगर सीयूजी नंबर आन होता तो संविदा कर्मी की जान बच सकती थी। घटना के बाद विद्युत विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इंस्पेक्टर मैगलगंज चंद्रकांत सिंह व क्षेत्राधिकारी मौके पर मौजूद रहे तथा आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया। क्षेत्र में चर्चा है कि कुछ दलाल टाइप लोगों के ही जेई साहब फोन उठाते हैं बाकी किसी को तवज्जो देना उचित नहीं समझते महा भ्रष्ट जेई राजेश चैधरी के निर्देशों पर ही पावर हाउस का मोबाइल स्विच ऑफ रहता है पावर हाउस पर तीसरे दिन दारू मुर्गा पार्टी होती है। 

Related Articles

Comments

Back to Top