शातिर गैंगस्टर की 44 लाख रूपये की संपत्ति जब्त

लखीमपुर खीरी , 153

लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक विजय ढुल के निर्देशन में जनपद खीरी पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम व शातिर अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में खीरी पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत अपराध से अर्जित की गयी संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही निरंतर रूप से की जा रही है। आज दिनांक 10.04.21 को क्षेत्राधिकारी गोला के नेतृत्व में थाना भीरा पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शातिर अपराधी लच्छी उर्फ लच्छिया पुत्र पीरबख्श निवासी ग्राम हासिम टांडा थाना भीरा जनपद खीरी के विरूद्ध गैगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत लगभग 44 लाख रूपये की संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी है। जिसमें अभियुक्त द्वारा अपराध कारित करके प्राप्त धन से अवैध रुप से निर्मित किया गया मकान, प्लॉट व मोटरसाइकिल शामिल है। अभियुक्त लच्छी उर्फ लच्छिया उपरोक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिनके विरूद्ध पूर्व से गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, पुलिस मुठभेड़, आर्म्स एक्ट आदि के लगभग 1 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। कुर्क की गई सम्पत्ति में 1. अवैध रूप से बनवाया गया मकान कीमत लगभग 35,37,849 रूपये। 2. 2500 वर्ग फुट प्लाट कीमत लगभग 7,44,000 रूपये। 3. 01 अदद मोटरसाइकिल कीमत लगभग 35,000 रूपये है। कुर्क करने वाली टीम 1. क्षेत्राधिकारी गोला 2. तहसीलदार पलिया 3. प्रभारी निरीक्षक मैलानी मय फोर्स 4. थानाध्यक्ष भीरा मय फोर्स के मुस्तैद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top