महिला की हत्या का सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी Apr 10, 2021 at 11:40 PM , 188लखीमपुर-खीरी। दिनांक 04.04.2021 को थाना कोतवाली सदर क्षेत्रांतर्गत लाहौरीनगर स्थित एक खेत से एक अज्ञात महिला का शव मिला था। मृतका की शिनाख्त हेतु किए गए अथक प्रयासों के फलस्वरूप, दिनांक 07.04.2021 को मृतका की पहचान श्रीमती जन्तरा पत्नी स्व॰ कढ़िले नि0 भुड़वारा थाना गोला जनपद खीरी के रूप में हुई। मृतका के पोस्टमार्टम परीक्षण में मृत्यु का कारण गला दबाकर हत्या करना पाया गया। घटना के संबंध में कोतवाली सदर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरु की गई। विवेचना के क्रम में, मोबाइल सर्विलांस एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस के माध्यम से घटना में एक व्यक्ति की संलिप्तता प्रकाश में आयी जिसकी पहचान संजय भार्गव पुत्र स्व0 श्यामलाल नि0 मछेदिया थाना व जनपद खीरी के रुप में हुई, जो किराए पर रिक्शा चलाता है। संजय को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा जुर्म इकबाल करते हुए बताया गया कि उसकी मृतका से विगत 04-05 वर्षों से घनिष्ठ जान पहचान थी। अभियुक्त ने मृतका से 4500 रुपए उधार लिये थे, जिन्हें मृतका वापस मांग रही थी। इस उधार रुपए को वापस करने में असमर्थता के कारण, अभियुक्त मृतका को बहाने से अपने साथ ले गया तथा साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी तथा बाद में मृतका के परिवार वालों को विश्वास में लेने के लिए मृतका के दामाद को कई बार फोन करके मृतका के वापस घर पहुंचने के विषय में पूछता रहा। घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम के उत्साह वर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रू0 का पुरस्कार प्रदान किया गया है।






_page-0001.jpg)
























Comments