अवैध शराब का निष्कर्षण करते हुए गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी , 150

लखीमपुर खीरी।  पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में संपूर्ण जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 10.04.2021 को थाना सिंगाही पुलिस द्वारा ग्राम सिंगहाखुर्द से मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त लाला उर्फ जमुना पुत्र कढिले निवासी ग्राम सिंगहाखुर्द थाना सिंगाही खीरी को अवैध शराब का निष्कर्षण करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण तथा 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना सिंगाही पर आबकारी अधि0 एवं आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व से भी आबकारी अधि0, आर्म्स एक्ट, गुण्डा अधि0 आदि के करीब 01 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top