संसारपुर पहुंचे डीएम-एसपी, लगाई चौपाल
लखीमपुर खीरी Apr 03, 2021 at 08:09 PM , 226अधिकारियों ने जाना ग्रामीणों का फीडबैक, अराजक तत्वों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन
लखीमपुर खीरी 03 अप्रैल 2021। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के दृष्टिगत डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसपी विजय दुल के साथ तहसील गोला की ग्राम पंचायत संसारपुर पहुंचकर जगदीश प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में चौपाल लगाई।
जहां अधिकारियों ने ग्रामीणों से उनका फीडबैक जाना। ग्रामीणों ने आश्वस्त किया कि शांतिपूर्ण मतदान कराने में प्रशासन के कदम से कदम मिलाएगे। गांव के चतुर्दिक व चौमुखी विकास हेतु अपने पसंदीदा उम्मीदवार का चयन करने हेतु अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया कि वह चुनाव में भंग डालने वाले अराजक तत्वों से कड़ाई से निपटेगा।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 सकुशल, निर्विघ्नं व शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अपने मापदंडों में जो बेहतर प्रत्याशी हो उसे वोट करें। आदर्श आचार संहिता का अक्षरश अनुपालन करे। ग्रामीणों के मध्य मतभेद हो सकते है, मगर मन भेद नहीं होना चाहिए। सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर सकुशल चुनाव संपन्न कराएं। भाईचारे को बनाए रखें। अपने वोट के अधिकार का प्रयोग अवश्य करे।
एसपी विजय दुल ने कहा कि शांति-सौहार्द के साथ पंचायत चुनाव को उत्सव की तरह संपन्न कराएं। चुनाव में केवल एक ही की जीत होती है। जो विजय प्राप्त करेगा। वही पूरे गांव का प्रतिनिधित्व करेगा। वह विकास के माध्यम से उन लोगों को भी अपने से जोडे। जिन्होंने गत चुनाव में उन्हें वोट नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सतर्क दृष्टि व नजर आपके गांव पर रहेगी। जो व्यक्ति शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करेगा। प्रशासन उससे सख्ती से निपटेगा।
चौपाल में उप जिलाधिकारी अखिलेश यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला संजय नाथ तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments