*डीएम-एसपी पहुंचे गुलरिया चीनी मिल, केमिकल डिवीजन का लिया जायजा, दिए निर्देश*

लखीमपुर खीरी , 163

*एथेनॉल की लोडिंग,शीरे की अनलोडिंग सहित परिवहन हेतु टैंकर से में लगे जीपीएस सिस्टम की पड़ताल*


लखीमपुर खीरी 03 अप्रैल 2021। शनिवार की दोपहर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी विजय दुल ने तहसील गोला के क्षेत्र अंतर्गत बलरामपुर चीनी मिल्स लि. गुलरिया यूनिट के कैमिकल डिवीजन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पूरे केमिकल डिवीजन का गहनता से जायजा लेकर पूरे प्रोसेस को समझा। 

डीएम-एसपी ने निर्देश दिए कि एथेनाल का किसी भी दशा में लीकेज ना हो। इसे प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने शीरे की अनलोडिंग, एथेनॉल की लोडिंग सहित परिवहन हेतु टैंकर से में लगे जीपीएस सिस्टम की पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने परिसर में लगे कैमरों के कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एथेनाल में उपयोग होने वाले अभिकारक का अपने सम्मुख परीक्षण कराया। केमिकल डिविजन में लगे अग्निशमन यंत्रों के संबंध में जानकारी हासिल की एवं इसके उपयोग के संबंध में डिवीजन के कर्मचारियों को समय-समय पर ट्रेनिंग भी दिलाई जाने के संबंध में दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान सहायक आबकारी आयुक्त नीरज वर्मा, यूनिट हेड एनके अग्रवाल, कॉमर्शियल हेड तुषार अग्रवाल,मैनेजर प्रोसेस विनोद कुमार मिश्र मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top