मैलानी क्षेत्र के जंगल में गत दिनों लगी आग का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे डीएम-एसपी
लखीमपुर खीरी Apr 03, 2021 at 08:07 PM , 138भविष्य में घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इस पर बनी रणनीति
लखीमपुर खीरी 03 अप्रैल 2021। शनिवार को डीएम-एसपी ने गत दिनों में मैलानी क्षेत्र के जंगल में लगी आग का स्थलीय निरीक्षण किया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसपी विजय दुल ने जंगली क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। इस पर सतर्क दृष्टि रखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। जहां आवश्यकता हो वहां स्थानीय प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर घटनाओं पर अंकुश लगाने की हर पुरजोर कोशिश करें। आवश्यकतानुसार उनसे भी सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त करते रहें।
इस दौरान उपनिदेशक दुधवा टाइगर रिजर्व मनोज सोनकर सहित प्रशासन पुलिस एवं वन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments