त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021..... डीएम के निर्देश पर ट्रेजरी अफसर ने पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए ₹10 के स्टांप पेपर

लखीमपुर खीरी , 224

सभी एसडीएम ने की नोटरी अधिवक्ताओं व स्टांप वेंडरों के साथ बैठक

लखीमपुर खीरी 03 अप्रैल 2021। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल, निर्विघ्न व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रधान-ग्राम पंचायत, सदस्य-क्षेत्र पंचायत व सदस्य-जिला पंचायत में शपथ पत्र के लिए उपयोग होने वाले ₹10 के स्टांप पेपर पर्याप्त मात्रा मे आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु डीएम ने वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देश दिए थे। 

जिसके क्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि जिले में ₹10 के 50 हजार स्टांप पेपर की आपूर्ति सुनिश्चित कर ली गई। वही ₹10 के 30 हजार स्टांप पेपर को स्टांप वेंडरों को उपलब्ध कराने की प्रक्रियाधीन है। 

डीएम ने बताया कि सदस्य-ग्राम पंचायत पद हेतु उम्मीदवारो को चुनाव संबंधी कोई भी शपथ पत्र दाखिल करने की आवश्यकता नहीं है बल्कि उन्हें केवल स्वहस्ताक्षरित घोषणा पत्र दाखिल करने का प्रावधान है। डीएम के निर्देश पर शनिवार को सभी उप जिला मजिस्ट्रेट ने अपने तहसील क्षेत्र अंतर्गत सभी स्टांप वेंडरों व नोटरी अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में नोटरी अधिवक्ताओं व स्टांप वेंडरों ने प्रशासन को हर संभव मदद के लिए न केवल आश्वस्त किया बल्कि चुनाव में सुगमता से स्टांप की उपलब्धता एवं नोटरी करने की बात कही।

Related Articles

Comments

Back to Top