दिन दहाड़े दुकान में महिला की शटर बंद कर पिटाई

लखीमपुर खीरी , 163

मोहम्मदी खीरी। जहा एक ओर सूबे के मुखिया महिला सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति को सतर्कता के चलाने के दिशा-निर्देश जारी करते रहे है। वही आज नगर के रामलीला चैराहे पर मिशन शक्ति को तार तार करते हुए दिन दहाड़े एक दुकान में महिला को शटर बंद कर की पिटाई व अश्लील हरकत करने व विरोध करने पर पति की भी पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने उपजिलाधिकारी कार्यालय व कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। प्राप्त जानकारी अनुसार नगर के रामलीला चैराहे के निकट रजत श्रीवास्तव ने कम्यूटर टाइपिंग की दुकान खोली थी पर स्वयं को कंप्यूटर की जानकारी न होने के कारण टाइपिस्ट को वेतन पर रखा गया किंतु बाद में नौकर की नीयत दुकान पर कब्जा कर लेने की हो गयी। कुछ दिन पूर्व क्षेत्रीय विधायक द्वारा समझौता भी कराया गया था। किंतु उसका यथोचित पालन न होने व बदनीयती के कारण उक्त घटना हुई।

Related Articles

Comments

Back to Top