शमशेर बहादुर ने कोविड-19 का टीका लगवाया

लखीमपुर खीरी , 200

लखीमपुर खीरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया में आयोजित कोविड-19 टीकाकरण सत्र पर धौराहरा विधानसभा के पूर्व बसपा विधायक शमशेर बहादुर शेरू भैया ने कोविड-19 का टीका लगवाया है।इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया अधीक्षक डॉक्टर बी0के0 स्नेही ने बताया कि शासन के आदेशों के क्रम में चलाए जा रहे वृहद कोविड 19 टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 60 साल से ऊपर वाले व्यक्तियों और कोमोरबिड व्यक्तियों जो किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और जिनकी उम्र 45 साल से 59 साल के बीच में है, उनको कोविड-19 के टीके सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क लगाए जा रहे हैं ।इसी क्रम में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया पर बसपा के पूर्व विधायक शमशेर बहादुर शेरू भैया स्वयं सत्र पर आकर के कोविड-19 का टीका लगवाया और 30 मिनट तक ऑब्जरवेशन रूम में बैठकर वेक्सीन लगने के बाद होने वाले साइड इफेक्ट को देखा।इस दौरान उनमें कोई भी प्रतिकूल प्रभाव देखने को नहीं मिला वह कई साल से हाइपरटेंशन के मरीज है ओर दवाएं ले रहे है।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाखुन ,पड़री ओर ईसानगर के साथ-साथ खमरिया में भी सत्र लगाकर कोविड 19 का टीकाकरण किया गया।इस दौरान करीब 93 लोगों को टीके लगाए गए जिनमे कई सभ्रांत ओर 60 साल से अधिक उम्र के लोग शामिल रहे।इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के चिन्हित कर्मचारियों द्वारा अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया।

Related Articles

Comments

Back to Top