पत्रकार एकादश का सेमीफाइनल में मुकाबला आज

लखीमपुर खीरी , 192

लखीमपुर खीरी। पुलिस लाइन ग्राउंड पर खेली जा रही जेसीआई प्रीमियर लीग एकादश के ग्रुप स्टेज के दूसरे मैच में पत्रकार एकादश ने अपने दूसरे मैच में भी अधिवक्ता एकादश को एकतरफा मुकाबले में 6 विकेट से हराकर अपने ग्रुप में नंबर वन रहते हुए सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया। अब पत्रकार एकादश का सेमीफाइनल में मुकाबला टूर्नामेंट के आयोजक जेसीआई से रविवार को होगा।पत्रकार एकादश ने पहले टॉस जीतकर अधिवक्ता एकादश को बैटिंग का न्योता दिया । पत्रकार एकादश की शानदार गेंदबाजी के आगे अधिवक्ता एकादश के बल्लेबाज शुरू से ही संघर्ष करते नजर आए और नियमित अंतराल पर उनके विकेट गिरते रहे।एक समय अधिवक्ता एकादश 12 ओवर में 6 विकेट खोकर मात्र 70 रन ही बना पाई थी लेकिन अधिवक्ता के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने अंतिम 3 ओवर में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 47 रन ठोक दिए जिसके चलते अधिवक्ता एकादश अपने निर्धारित 15 ओवर में 117 रनों का सम्मानजनक लक्ष्य खड़ा करने में कामयाब रही ।जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पत्रकार एकादश की टीम के सलामी बल्लेबाजों पीयूष और जसवंत ने पहले ही ओवर से ताबड़तोड़ बैटिंग शुरू कर दी और पहले ही ओवर की पहली तीन लगातार गेंदों पर छक्के लगाकर अपने आक्रामक तेवर जाहिर कर दिए ।इसके बाद यह सिलसिला रुका नहीं और हर ओवर में चैकों छक्कों की बारिश होती रही । हालांकि बीच-बीच में धुआंधार खेलने के चक्कर में पत्रकार एकादश के 4 विकेट भी गिरे लेकिन अंततः पत्रकार एकादश ने मात्र 10.3 ओवर में लक्ष्य हासिल करके अधिवक्ता एकादश को छह विकेट से हराकर शान के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया । अब पत्रकार एकादश का सेमीफाइनल मुकाबला रविवार को टूर्नामेंट के आयोजक जेसीआई से खेला जाएगा।पत्रकार एकादश की ओर से पीयूष ने धुंआधार 34 रन, जसवंत ने शानदार 17 रन और अंकित ने ताबड़तोड़ 42 रन बनाकर बेहतरीन बल्लेबाजी का समां बांध दिया । अधिवक्ता एकादश की ओर से प्रशांत ने 31 तो विभु ने शानदार 35 रन बनाये । विभु ने 2 विकेट लेकर बेस्ट बॉलर का खिताब भी जीता । वही बेस्ट फील्डर का खिताब पत्रकार एकादश के जसवंत सिंह और बेस्ट बैट्समैन का पुरुस्कार पत्रकार एकादश के पीयूष को दिया गया । मैन ऑफ द मैच का सबसे महत्वपूर्ण खिताब पत्रकार एकादश के अंकित को मिला ।

Related Articles

Comments

Back to Top