ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नितेश अग्रवाल बनेे जिला संयोजक
लखीमपुर खीरी Mar 20, 2021 at 08:43 PM , 157लखीमपुर खीरी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) के प्रांतीय अध्यक्ष के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष अतुल कपूर द्वारा जनपद लखीमपुर खीरी की जनपद इकाई के पुनर्गठन हेतु वरिष्ठ पत्रकार नितेश अग्रवाल को जिला संयोजक सदस्यता अभियान प्रभारी मनोनीत किया है। शुक्रवार को जिला लखीमपुर खीरी पहुंचे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) के मंडल अध्यक्ष अतुल कपूर द्वारा जिले के वरिष्ठ पत्रकार नितेश अग्रवाल को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की लखीमपुर खीरी जनपद इकाई के पुनर्गठन हेतु जिला संयोजक सदस्यता अभियान प्रभारी मनोनीत किया गया है। मनोनयन पत्र देते हुए मंडल अध्यक्ष ने आशा जताई कि जिला संयोजक नितेश अग्रवाल अपनी प्रतिभा सक्रियता तथा पत्रकार हितो के प्रति सजगता को दृष्टिगत रखते हुए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला लखीमपुर खीरी की इकाई के गठन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने एक माह में संगठन का सदस्यता अभियान चलाकर जिला इकाई सहित पूरे जिले की सभी तहसीलों व ब्लॉकों में इकाइयां गठित करने के लिए निर्देशित किया है। नितेश अग्रवाल के जिला संयोजक बनने पर उपस्थित एशोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार अजय द्विवेदी, सर्वेश शुक्ला, देवेश पांडेय, कमल पांडेय, दीपांशु सहित अन्य मौजूद पत्रकारों ने उन्हें बधाई दी।






_page-0001.jpg)
























Comments