कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ा रहा स्टेट बैंक प्रशासन
लखीमपुर खीरी Apr 03, 2021 at 08:05 PM , 163लखीमपुर खीरी।
कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ा रहा स्टेट बैंक प्रशासन
एक ओर जहां पूरा प्रदेश कोरोना की नई लहर की चपेट में है, लगातार प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पूरे प्रदेश में कोरोना को महामारी घोषित किया गया है।
वहीं दूसरी ओर लखीमपुर में कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन देखने को मिल रहा है। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा जो अस्पताल रोड पर स्थित है वहां सुबह से ही पंचायत चुनाव के चालान जमा हो रहे हैं। लोग बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के बैंक के बाहर सुबह से भीड़ लगाए खड़े हैं।
इस बात से बैंक प्रशासन पूरी तरह से अनजान और लापरवाह बना हुआ है जिससे कोरोना संक्रमण फैलने की प्रबल आशंका है।






_page-0001.jpg)
























Comments