पी0एम0 स्वनिधि योजना के तहत हुआ लाइव प्रसारण

लखीमपुर खीरी , 99

गोला गोकर्णनाथ-खीरी। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल की अध्यक्षता में पी0एम0 स्वनिधि योजना के तहत प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण कराया गया। नगर पालिका परिषद के सभागार में पी0एम0 स्वनिधि के तहत प्रधानमंत्री का सीधा लाइव प्रसारण पालिका कर्मियों, बैंक कर्मियों, स्ट्रीट वेंडरों ने देखा। पालिकाध्यक्ष ने पी0एम0 स्वनिधि योजना को गरीब पटरी दुकानदारों के लिए कल्याणकारी योजना बताया। पालिकाध्यक्ष ने स्ट्रीटवेडरों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अधिषासी अधिकारी प्रदीप नारायण दीक्षित, प्रधान लिपिक राजेश बाजपेयी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार वर्मा,  श्रीषचंद्र त्रिपाठी, पालिका सदस्य आशीष अवस्थी,  सुशील कश्यप, सचिन गुप्ता, राजेश प्रजापति,  रामकिशोर, यूको बैंक प्रबन्धक  संजय कुमार, इलाहाबाद बैंक के मनोज कुमार, पंजाब एंड सिंध बैंक के  एसआर, आईसीआईसीआई बैंक के सचिन शुक्ला, सुमित कटियार, स्ट्रीट वेंडर रज्जन, लक्ष्मी गुप्ता, अमर सिंह, सिराजुद्दीन आदि लोग मौजूद रहे।
 

Related Articles

Comments

Back to Top