गोला वायरल वीडियो मामले में नया मोड़, महिला पक्ष ने मांगी माफी, आरोपों को लेकर महिला पक्ष ने जताया खेद, माफीनामा सामने आने के बाद हुआ सुलह-समझौता,

लखीमपुर खीरी , 0

गोला गोकर्णनाथ खीरी, गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को लेकर चल रहे विवाद में नया मोड़ सामने आया है। मामले में महिला पक्ष की ओर से पूर्व में लगाए गए आरोपों को लेकर गलती स्वीकार करते हुए खेद व्यक्त करने और माफी मांगने का वीडियो व माफीनामा सामने आने की बात कही जा रही है।

वायरल वीडियो में एक युवक और युवती के बीच कथित तौर पर पैसे तथा मोबाइल नंबर को लेकर बातचीत दिखाई गई थी। वीडियो के दूसरे हिस्से में युवक द्वारा महिलाओं के सम्मान में माफी मांगते हुए दिखाई देने के बाद,तीन से चार महिलाओं ने अभद्र भाषाओं का प्रयोग करते हुए अश्लीलता की हृदय पर कर दी घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि महिलाएं सरेआम खुल्लम-खुल्ला बीच रोड पर सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स एवं बियूज़ पाने के लिए युवक को भरे समाज में बगैर गलती के बेइज्जत कर रही थी। मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई थीं।

बताया जा रहा है कि 4 अक्टूबर 2026 को लगाए गए आरोपों के संबंध में महिला पक्ष की ओर से गोला कोतवाली में माफीनामा अथवा स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया। इसमें पूर्व में लगाए गए आरोपों को लेकर अपनी गलती स्वीकार करते हुए खेद व्यक्त किए जाने की बात सामने आई है।

वहीं,शेरपुर निवासी संजय कुमार ने मामले को लेकर गोला कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच कोतवाली में आपसी सुलह-समझौता होने की बात कही जा रही है।

मामले के बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और उससे जुड़े दावों को लेकर चर्चाएं जारी हैं। इस प्रकरण ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि किसी वायरल वीडियो के आधार पर पूरी सच्चाई सामने आए बिना किसी व्यक्ति के संबंध में निष्कर्ष निकालना कितना उचित है।

Related Articles

Comments

Back to Top