वोट चोरी के आरोपों पर लखीमपुर में सपा का हल्ला-बोल, चुनाव आयोग के खिलाफ फूंका बिगुल
लखीमपुर खीरी Oct 08, 2026 at 07:15 PM , 0खीरी में वोट चोरी को लेकर सड़कों पर उतरी सपा, हजारों कार्यकर्ताओं ने घेरा जिला मुख्यालय
मुख्य चुनाव आयुक्त पर लगाए गंभीर आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन - लोकतंत्र बचाने की उठाई मांग
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में धांधली और वोट चोरी के सनसनीखेज आरोपों को लेकर सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को लखीमपुर जिला मुख्यालय पर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार हल्ला-बोल किया। खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा और धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया के नेतृत्व में सपाइयों ने जिला मुख्यालय को घेर लिया और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपा का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की मिलीभगत से मतदाताओं के अधिकारों पर डाका डाला जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मतदाता सूची में धांधली और वोट चोरी के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को लखीमपुर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सपाइयों ने लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।
सपा नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाताओं के अधिकारों से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और अनियमितताओं को रोकने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की।
यह प्रदर्शन खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा, धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया और जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
धरना-प्रदर्शन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर शामिल हुए। मुख्य रूप से सपा नेता अनुराग पटेल, डॉ. मोहम्मद जुबेर, अली शाहबाज, क्रांति कुमार सिंह, कार्तिक तिवारी, अब्दुल मुईद, सरनाम यादव, तौफीक खान, नेता अफ्फान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments