*लखीमपुर खीरी: दो होमगार्डों के परिवारों को 76 लाख की बीमा सहायता, डीएम ने सौंपे चेक*

लखीमपुर खीरी , 2

लखीमपुर खीरी। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले होमगार्ड श्याम मुरारी और राजकुमार बघेल के परिवारों को 38-38 लाख रुपये की बीमा सहायता दी गई। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने शुक्रवार को मृतक जवानों की पत्नियों प्रियंका और गुड्डी देवी को चेक सौंपे। एक्सिस बैंक की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत दोनों परिवारों को कुल 76 लाख रुपये की सहायता मिली। इस दौरान एसडीएम अर्चना ओझा, एलडीएम अशोक गुप्ता, जिला कमांडेंट होमगार्ड रमाकांत पाठक, प्लाटून कमांडर गिरीश कुमार और बैंक शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top