रुपये लेकर महिला फरार, बेवा पर किश्त का दबाव
लखीमपुर खीरी Oct 09, 2026 at 06:06 PM , 2लखीमपुर खीरी। खीरी टाउन के मोहल्ला शेख सराय में लोन के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला 60 हजार रुपये का लोन लेकर घर में ताला डालकर फरार हो गई। अब बैंक कर्मी दूसरे के नाम पर लोन लेने वाली बेवा महिला पर किश्त जमा करने का दबाव बना रहे हैं।
पीड़िता अफसाना पत्नी स्वर्गीय मोहम्मद युनूस ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली नसरीन पत्नी मुन्ना को उसने मानवता के नाते अपने नाम पर बंधन बैंक से लोन दिलवाया था। मध्यस्थ गुल जहां बानो के कहने पर 23 जून 2026 को खाता संख्या 20200066389615 पर 60 हजार का लोन लिया गया। रुपये निकालते समय नसरीन ने खुद हस्ताक्षर किए और सात किश्तें भी बैंक कर्मियों ने उसके घर जाकर वसूली।
आरोप है कि सात किश्त देने के बाद नसरीन अचानक घर में ताला लगाकर फरार हो गई। अब बैंक कर्मचारी पीड़िता को पकड़ कर लाने और किश्त भरने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि वह निर्धन बेवा है और कर्ज चुकाने में असमर्थ है।
इस मामले में पीड़िता ने ऑनलाइन शिकायत संख्या 40015326055516 दर्ज कराई है और पुलिस अधीक्षक से फरार महिला को पकड़कर किश्त उसी से वसूलने की मांग की है।






_page-0001.jpg)
























Comments