राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की फाइल एक साल से लंबित, पीड़िता दर-दर भटकने को मजबूर

लखीमपुर खीरी , 2

लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला प्यारेपुर निवासी पीड़िता के पति रजी अहमद खान का निधन 18-08-2025 को गंभीर बीमारी के चलते हो गया था। पति की मृत्यु के बाद परिवार के सामने जीविकोपार्जन का संकट खड़ा हो गया। इस पर पीड़िता ने शासन की राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत समाज कल्याण विभाग में ऑनलाइन आवेदन किया। पीड़िता का ऑनलाइन पंजीकरण संख्या 3128269894 है तथा ऑनलाइन आवेदन एवं फाइनल लॉक की तिथि 15-09-2025 है। सभी वैध दस्तावेज मृत्यु प्रमाण पत्र व आय प्रमाण पत्र लगाए जाने के बावजूद एक वर्ष पूर्ण होने को है लेकिन आज तक लाभ नहीं मिल सका है।पीड़िता का आरोप है कि वह लगातार समाज कल्याण कार्यालय के चक्कर लगा रही है लेकिन हर बार केवल आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है। पीड़िता के अनुसार मृतक मजदूरी करता था और उसकी वार्षिक आय मानक से कम है। इसके बावजूद उसकी फाइल को जानबूझकर दबा दिया गया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि विभाग में बिना लेन-देन के गरीबों का कार्य नहीं होता है। शासन की महत्वाकांक्षी योजना केवल कागजों तक सीमित रह गई है और धरातल पर बेसहारा विधवा को न्याय नहीं मिल पा रहा है।इस संबंध में पीड़िता ने मुख्य विकास अधिकारी लखीमपुर खीरी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने मांग की है कि पंजीकरण संख्या 3128269894 दिनांक 15-09-2025 की फाइल को तत्काल स्वीकृत कर लाभ की धनराशि प्रदान की जाए तथा एक वर्ष तक फाइल लंबित रखने वाले दोषी अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Comments

Back to Top