क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद गंगवार ने किया जनकल्याण शिविर का उद्घाटन,

लखीमपुर खीरी , 0

गोला गोकर्णनाथ खीरी, नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 8 से 15 अक्टूबर तक जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद गंगवार ने किया।

शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ठाकुर प्रसाद गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्ष के सेवाकाल का बड़ा हिस्सा गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने सदैव जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।

नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर से सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान, सद्भावना यात्रा एवं चिकित्सा शिविर सहित विभिन्न जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री धीरज बाजपेयी ने किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेन्द्र सिंह, विधानसभा संयोजक शत्रोहन मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कटियार, सभासद हरिओम वर्मा, सुरेश जायसवाल, रामचंद्र राठौर, गीता विश्वकर्मा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप वर्मा, वरिष्ठ लिपिक अमित श्रीवास्तव, ऋषि कुमार, विमलेश वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top