महिला को नहीं मिल रहा न्याय

लखीमपुर खीरी , 127

लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद के अंतर्गत ग्रांट नंबर 18 का मजरा रामपुर में दो पक्षों में हुआ विवाद तथा महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए दुराचार करने का प्रयास किया गया उसको ध्यान में न रखते हुए विपक्षियों की मदद करने में लगी पुलिस सत्य घटना को असत्य बनाने में लगी है। बताते चलें योगी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिये हर थाने में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने हेतु महिला शक्ति डेस्क खोलने का आदेश दिया था परंतु थाना हैदराबाद में लगभग 3 दिन पूर्व दो पक्षों के विवाद के चलते प्रीति देवी पुत्री रामचंद्र निवासी रामपुर ग्रांट नंबर 18 थाना हैदराबाद में महिला पर हो रहे अत्याचार के संबंधित प्रार्थना पत्र थाना हैदराबाद में दिया परंतु पुलिस ने विपक्षियों को न पकड़ते हुये महिला के पिता को ही 2 दिन से थाने में बंद कर दिया और विवाद को दूसरी तरफ मोड़ते हेतु विपक्षी छोटे पुत्र दिनेश, गामा, सचिन, सूचित पुत्र गण छोटे लाल व हेमनाथ पुत्र गनेश तथा विपिन कुमार पुत्र न मालूम इत्यादि लोग महिला को डरा धमका रहे विपक्षियों का कहना है कि सूत्रों की माने तो पुलिस पीड़ित महिला की बात न सुनते हुये विपक्षियों की जमकर मदद कर रही इसलिये विपक्षियों द्वारा थाने से सांठगांठ करके महिला को लगाता जान से मारने की धमकी दे रहे मामला महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुये दुराचार करने का प्रयास किया गया जबकि विपक्षियों द्वारा महिला के घर घुस के मारा पीटा और उसके साथ अश्लील हरकत करते हुये दुराचार करने का प्रयास किया महिला लगातार थाना हैदराबाद मैं न्याय की गुहार लगा रही परंतु पुलिस उस महिला की सुनने को तैयार ही नहीं विपक्षियों द्वारा अब तक पुलिस को नहीं दिए गये प्रार्थना पत्र पर भी पुलिस उनकी लगातार मदद करने में जुटी जबकि महिला का प्रार्थना पत्र 26 तारीख को दिया जा चुका है।

Related Articles

Comments

Back to Top