आगामी त्यौहारों को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक
लखीमपुर खीरी Oct 27, 2020 at 08:34 PM , 104गोला गोकर्णनाथ-खीरी। पुलिस अधीक्षक विजय ढुल के दिशा निर्देशन में थाना हैदराबाद प्रांगण में आगामी बारावफात के त्यौहार के उपलक्ष्य में उपजिलाधिकारी गोला अखिलेश यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों एवं धर्म गुरुओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों एवं कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए त्योहारों को अपने घरों में ही मनाने के लिए अनुरोध किया गया तथा किसी भी प्रकार का जुलूस ना निकालने की हिदायत दी गई। इस अवसर पर हैदराबाद प्रभारी निरीक्षक सुनीत कुमार ने बताया कि त्योहारों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी, सभी से यह अनुरोध है कि सरकार के द्वारा जो गाइडलाइन जारी की गई है उसके दिशा-निर्देशन में ही त्यौहार मनाया जाए। इस अवसर पर क्षेत्रीय ग्राम प्रधान सहित अजान चैकी प्रभारी शशिशेखर यादव, ढकवा चैकी प्रभारी यशवीर सिंह, इस्पेक्टर महेंद्र यादव, विनोद यादव आदि लोग मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments